{"_id":"588e1cbd4f1c1b2d3de8026a","slug":"fight-in-ghanari-four-woonded","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनारी में दो गुटों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घनारी में दो गुटों में मारपीट, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव घनारी में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहले पक्ष से पीड़िता मीना कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने पति के साथ कार में घर को जा रही थीं तो गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की।
विज्ञापन
उनके पति ने जब छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में उन्हें चोटें भी आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दिव्य ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर सायं वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था तो रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन