{"_id":"57790ce64f1c1b6d697f9b74","slug":"father-in-law-arrested-in-sucide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भद्रकाली में विवाहिता के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी पति अनिल कुमार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मृतका के ससुर को भी गिरफ्तार कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों भद्रकाली में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतका के पिता रशपाल सिंह निवासी अमलेहड़ ने पुलिस में बयान दर्ज करवाते हुए अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई। वहीं, ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने बताया कि उनका दामाद पहले भी उनकी बेटी से आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
उनकी बेटी की शादी 2003 में हुई थी और वर्तमान में आरोपी पति अनिल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद प्राइवेट जॉब कर रहा था। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका मोनिका के आरोपी पति से पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इसमें पुलिस मोनिका की मौत के कारणों का पता लगाएगी। इसके अलावा मृतका के ससुर जसदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन