फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   elegation of theft money

मृतक की जेब से 40 हजार निकालने का आरोप

Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
 elegation of theft money

पतेहड़ में गत सितंबर में सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मृतक की पुत्री की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत के आधार पर एसपी ऊना के निर्देश पर अंब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर 2016 को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पतेहड़ में दो कारों की भिड़ंत में सूबेदार कमल सिंह पुत्र मुंशीराम निवासी मसोट नलेटी तहसील देहरा जिला कांगड़ा की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक की पुत्री सुनीता कुमारी ने शिकायत की है कि उनके पिता लंबी बीमारी के इलाज के बाद जालंधर के एक अस्पताल में उपचार के बाद वापस लौट रहे थे। उस समय उनके साथ उनके बहनोई, बेटी और दोस्त था। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में कर्मचारियों की ओर से तलाशी के बाद मृतक की जेब से मिले पर्स और कुछ दस्तावेज उन्हें लौटा दिए गए। लेकिन, उनकी पैंट के अंदर की जेब में रखे 40 हजार रुपये जो पांच-पांच सौ रुपये के नोट थे, वे नहीं मिले।
विज्ञापन


इन पैसों के बारे में सिर्फ मृतक की पत्नी चैंचला देवी को ही पता था, जिन्हें दिल का मरीज होने के चलते पति की मौत के बारे में उस वक्त नहीं बताया गया था। जब बाद में उन्हें पति की मौत के बारे में बताया गया तो उन्होंने उनकी पैंट के अंदर की जेब में 40 हजार रुपयों के बारे में बताया। मृतक की पुत्री ने आरोप लगाया है कि मृतक को अस्पताल लाए जाने से लेकर पोस्टमार्टम तक केस के संबंध में शामिल रहे कर्मचारियों पर उन्हें शक है। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed