{"_id":"8acc9430d60551f6da45c4593c24e1ae","slug":"eight-year-child-brunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में आग सेंकते झुलसी 8 साल की बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाहलीवाल में आग सेंकते झुलसी 8 साल की बच्ची
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक आठ वर्षीय बच्ची आग में बुरी तरह से झुलस गई। उसे घायलावस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना में बच्ची की एक टांग जल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह टाहलीवाल क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे प्रवासी परिवार ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई हुई थी।
इसी दौरान कुछ बच्चे खेलते खेलते आग के पास खड़े हो गए और आग सेंकने लगे। जैसे ही बच्चे आग सेंक रहे थे तो आठ वर्षीय बच्ची संजना कुमारी निवासी महाराजगंज जिला पूर्णिमा बिहार अचानक आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बच्ची आग की लपटों से बचाया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।
बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, हरोली थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।