फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   deadbody found in factory.

बंद फैक्टरी में चौकीदार का शव मिलने से सनसनी

Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
deadbody found in factory.

औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के अमराली रोड स्थित एक उद्योग के कमरे में चौकीदार का मिलने से सनसनी फैल गई है। शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका था, जिस पर कीड़े चल थे और काफी बदबू आ रही थी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी नंगल पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला हत्या है या आत्महत्या का, इस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बंद पड़े उद्योग में चौकीदार के रूप अपनी सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर दोपहर कुछ लोग उद्योग के पास से गुजरे, तो वहां से काफी बदबू आ रही थी। इस पर लोगों को शक हुआ। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना हरोली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने उद्योग का कमरा खोलकर देखा, तो चौकीदार का शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ था। उधर, हरोली थाना थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वहीं पत्नी घर छोड़कर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed