फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   deadbody child found in bell

कुंए में मिला लापता बच्चे का शव

Wed, 05 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)। Updated Wed, 05 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के करमाली पंचायत के नारी ध्यान सिंह गांव में 12 वर्षीय बच्चे का कुंए में संदिग्धवस्था में शव बरामद हुआ है। बालक की पहचान रजन निवासी करमाली के रूप में हुई है। रजत पिछले एक सप्ताह से घर से लापता चल रहा था। परिजनों से बंगाणा में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या या आत्महत्या पुलिस ने हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करमाली पंचायत के गांव साई ब्राह्मणा निवासी 12 वर्षीय रजत 28 मार्च को घर से पास के गांव में जगराता सुनने गया हुआ था। लेकिन, वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बेटे को ढूंढने की भरपूर कोशिश की, लेकिन रजत का कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने तीन अप्रैल को बंगाणा पुलिस थाने में बेटे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुधवार सुबह नारी ध्यान गांव स्थित कुएं में लोगों ने बालक का शव पड़ा देखा। लोगों ने मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं के बाहर निकाला। इसकी शिनाख्त 12 वर्षीय रजत पुत्र कर्म चंद निवासी साई ब्राह्मणा के रूप में हुई। बालक का शव मिलने से समूचे क्षेत्र में मातम फैल गया। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। रजत अरलू स्कूल मेें पढ़ता था। पिछले महीने ही सातवीं की परीक्षा पास कर आठवीं में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed