{"_id":"581350be4f1c1bc877bc5341","slug":"dead-body-found-in-mairi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी में मिला सिख वृद्ध का गला सड़ा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैड़ी में मिला सिख वृद्ध का गला सड़ा शव
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में करीब 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुुक्रवार को स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से धार्मिक स्थल के करीब पांच सौ मीटर दूरी पर सुनसान जगह घास के बीच एक सिख व्यक्ति के शव की सूचना अंब पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
अंब पुलिस के डीएसपी प्रोबेशनर सीपी सिंह, थाना प्रभारी मोहन रावत ने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका था। शव की हालत देखने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह करीब एक से डेढ़ माह तक पुराना हो सकता है। मृतक के एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में कड़ा डाला हुआ था। जबकि उसके पास से पुलिस को मौके पर शिनाख्त संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। अंब के डीएसपी प्रोबेशनर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन