{"_id":"fb92722c775dc031ca025ff7153ba0dd","slug":"crime-hindi-news-1099","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक दवा से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीटनाशक दवा से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। प्रताप नगर अंब में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। कथित रूप से व्यक्ति की मौत कीटनाशक दवा की गैस चढ़ जाने के कारण हुई।
जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय अंब के तहत 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र यशपाल निवासी अठवां रोड प्रताप नगर अंब शनिवार शाम को अपने खेतों में पशुचारा लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां किसी अन्य व्यक्ति ने अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया हुआ था। इस कारण संजय कुमार की हालत बिगड़ गई। उसे लोगों ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है। हादसे से सारे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।