{"_id":"4d94da4ccdd2aa2cf4be369376e925f1","slug":"crime-hindi-news-1096","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में युवती के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल में युवती के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र के शिवालिक कालेज के पास एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नंगल पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार देर शाम जब वह शिवालिक कालेज मोजोवाल के निकट बस का इंतजार कर रही थी, तो जग्गू निवासी गांव कुलग्रां ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और जब उसने उसका विरोध किया तो उससे मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नंगल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 ए, 354डी, 354 व 509 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने की कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन