{"_id":"ef9ea04975a6c48555d7027738b2be98","slug":"crime-hindi-news-1059","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पार्षद के समर्थकों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवनिर्वाचित पार्षद के समर्थकों पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर। नगर पंचायत मैहतपुर-बसदेहड़ा में हाल ही में हुए चुनाव के दौरान आजाद प्रत्याशी के रूप में जीती एक महिला पार्षद के समर्थकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना के समय नवनिर्वाचित पार्षद अपने समर्थकों के साथ वार्ड के मतदाताओं का आभार जताने और लड्डू बांटने निकली थीं। इसी दौरान एक अन्य प्रत्याशी के परिजनों ने उक्त पार्षद के समर्थकों के साथ मारपीट कर डाली। इसके बाद मामला और भी गर्मा गया। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी आरोपियों के घर के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर डाली। इससे मामला और भी गंभीर हो गया।
स्थानीय लोगों ने नाजुक होती स्थिति को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। वहीं महिला पार्षद के समर्थकों ने घटना के संबंध में मैहतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। एएसपी वीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।