फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   couple died in road accident

सड़क हादसे में दंपति की मौत

Tue, 21 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना/नंगल
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना/नंगल Updated Tue, 21 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
 नंगल-श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ब्रह्मपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार उनका बेटा और पुत्रवधू सहित एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को बीबीएमबी अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान ऊना के ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय नेकराम और 58 वर्षीय मधु के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग एक बजे चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक कार को बह्मपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांचों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल गया। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नेक राम पुत्र नत्थू राम, उनकी पत्नी मधु निवासी ग्रीन ऐवन्यू रक्कड़ कॉलोनी ऊना को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे घायल हुए दीपक कुमार पुत्र नेक चंद, उनकी पत्नी रितू और ढाई माह की बच्ची स्तुति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक दीपक कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीपक कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित खरड़ में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर रक्कड़ कॉलोनी लौट रहे थे। ब्रह्मपुर में मुख्य मार्ग पर उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed