फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   child burnt

बाथू में झुग्गी में जिंदा जल गया मासूम

Thu, 11 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 11 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
child burnt

टाहलीवाल के बाथू में एक झुग्गी में आग लगने से दो वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल स्थित एक उद्योग में कार्यरत बिशेषर साहनी बाथू में झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वीरवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह ड्यूटी के लिए निकल गया।

विज्ञापन


 कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी भी राशन लाने के लिए संतोषगढ़ के लिए रवाना हो गई। जबकि, झुग्गी में सो रहे दो वर्षीय बेटे ज्योतिष को उसने सात साल की बहन और चार साल के भाई के हवाले छोड़ दिया। प्रवासी परिवार ने ठंड से बचने के लिए झुग्गी से कुछ ही दूरी पर सेंकने के लिए आग जला रखी थी। वीरवार सुबह से चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर सोए मासूम की बुरी तरह झुलसने के कारण मौत हो गई। हालांकि, घटना के समय झुग्गी में मौजूद सात वर्षीय बच्ची और चार वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को जब तक आग का पता चल पाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक बच्चे के अभिभावकों को तुरंत घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed