फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CHEATING IN the name of job

एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा युवक

Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
CHEATING IN the name of job
रुपया - फोटो : demo pic

जिले में विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने के बाद अब एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर शातिरों ने एक युवक को ठगी का शिकार बनाया है। शातिरों ने युवक को अपने जाल में फंसा कर करीब 11 हजार की राशि हड़प ली। जब तक युवक को ठगी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर चुकी थी। जानकारी के मुताबिक ऊना निवासी सुनील ने एक इश्तहार में एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के बारे में पढ़ा था।

विज्ञापन


इस पर सुनील ने नौकरी पाने की लालसा में कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा। कंपनी ने सुनील को अपने जाल में फांसकर कंपनी में पहले पंजीकरण करवाने को 6500 रुपये की राशि जमा करवाने की बात कही, जिस पर सुनील ने उनकी बातों में आकर राशि भी जमा करवा दी। इसके बाद कंपनी ने उनको एयरपोर्ट में नौकरी में सिलेक्शन की बात कही और शीघ्र ज्वाइनिंग का हवाला दिया। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि अब आपको सिर्फ ज्वाइन करना है, लेकिन इससे पहले आपको कंपनी का ड्रेस कोड जिसमें वर्दी, शूज और अन्य औपचारिकताओं के लिए 5 हजार रुपये जमा करवाने होंगे, जो आपको बाद में वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सुनील ने ज्वाइनिंग का नाम सुनते ही जाल में फंसकर कुल 11 हजार की राशि जमा करवा दी। इसके बाद कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। युवक ने बाद में संपर्क किया तो कंपनी प्रतिनिधियों ने उनका फोन ही उठाना बंद कर दिया। जांच में पाया गया कि कंपनी का बैंक अकाउंट नंबर दिल्ली का था। दिल्ली पहुंचने पर भी सुनील और उनके परिजन विनोद आनंद के हाथ कुछ नहीं लगा। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed