फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   charas captured two arrest

40.66 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
charas captured two arrest
चरस। - फोटो : demo pics

जिला पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी एवं नाकाबंदी कर गगरेट एवं मैहतपुर में 40.66 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में तैनात पुलिस टीम संयुक्त चैकिंग कर रही थी। बैरियर पर चैकिंग के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 9.160 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी रमेश चंद निवासी कलसेहड़ा जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गगरेट पुलिस स्वां नदी के समीप गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


पुल के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। कुछ दूर पर पुलिस टीम ने व्यक्ति को काबू कर लिया और तलाशी लेने पर 31.50 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी प्रतापनगर अंब के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने संदिग्ध कामगारों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed