फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cash and ornaments taken away

चोरों ने लाखों के गहने, नकदी उड़ाई

Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
cash and ornaments taken away
नंगल में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

निकटवर्ती गांव बंदलैहड़ी में चोरों ने घर में वारदात को अंजाम देकर करीब 40 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिए। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि दोपहर एक बजे घर को ताला लगाकर गांव के ही ख्वाजा पीर मंदिर में परिवार सहित माथा टेकने गए थे और लगभग दो बजे के करीब जब परिवार वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन


चोर घर में रखी लगभग 40 हजार की नकदी सहित लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी राजपाल सिंह गिल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े और भरी दोपहर में चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह गिल ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed