{"_id":"572b7a304f1c1b44735cce89","slug":"case-on-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Thu, 05 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कलसेहड़ा में नवविवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता तुलसी राम ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले तंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अपने ससुराल वालों से इतनी तंग हो जाएगी कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी। सुसराल वालों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इससे पहले एक प्रतिनिधिमंडल नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी, नंगल मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी से मिला। इसमें मृतका के पिता तुलसी राम, चाचा सरदारी लाल भी शामिल थे। उन्होंने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन