{"_id":"82091810dbdaf84467695790cb533077","slug":"case-on-crime-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस अड्डे के पास एक निजी स्कूल की अध्यापिका के साथ छेड़खानी करने पर युवक की खूब छित्तर-परेड हुई। इसके बाद युवक को पुलिस चौकी संतोषगढ़ में ले जाया गया, जहां उसके परिजनों एवं गांव के प्रधान को बुलाया गया। पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद जब घर जाती है तो रोजाना युवक उस पर फब्बतियां कसता है। कई बार डर की वजह से इसे अनदेखा किया गया, लेकिन जब युवक इन हरकतों से बाज नहीं आया तो यह बात उसने अपने परिवार वालों को बताया। मंगलवार को अध्यापिका के पिता एवं कुछ गांववासी संतोषगढ़ बस स्टैंड पर पहले से ही खड़े थे। युवक ने जैसे ही अध्यापिका पर फिर से अभद्र कमेंट कसा तो अध्यापिका के अभिभावकों ने उसे दबोच लिया और जमकर उसकी छित्तर परेड कर डाली। यह युवक पिछले करीब दस दिन से शिक्षिका को परेशान कर रहा था। जब युवक की धुनाई की गई तो मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए। इन्होंने भी युवक को खूब खरी खोटी सुनाई जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पूछताछ के लिए थाना तलब किया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन