{"_id":"58fe343e4f1c1b4766c0c71c","slug":"car-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार में अचानक लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार में अचानक लगी आग
अमर उजाला ऊना।
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर बाल स्कूल ऊना के समीप खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग से गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बाल स्कूल ऊना के समीप एक कार खड़ी थी। देर शाम अचानक कार में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन