{"_id":"570272994f1c1b7745c81197","slug":"car-accident-in-gagrate-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कार पलटी, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर कार पलटी, चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
कार के टूटे शीशे।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के होशियापुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मैड़ी का एक परिवार कार में सवार होकर गगरेट की ओर जा रहा था कि गगरेट-होशियापुर रोड पर अचानक कार चालक कृष्ण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में चालक सहित अन्य तीन सवार भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 108 की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन