{"_id":"5708f2f24f1c1b7916c810dc","slug":"bus-bike-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : Demo pic
थानाकलां के नजदीक हरिनगर में निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नाजुक हालत में 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हरीश शर्मा (57) पुत्र अयोध्या राम निवासी नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नवांशहर निवासी हरीश शर्मा अपनी बाइक पर साथी बलदेव के साथ बाबा बालकनाथ माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिनगर के पास ऊना की ओर से आ रही एक निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक हरीश बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बलदेव बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से थानाकलां अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन