{"_id":"5829bbdb4f1c1b55368fdfe9","slug":"boy-committed-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खा कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खा कर युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
उपमंडल के मैड़ी मेें एक 32 वर्षीय युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मैड़ी निवासी जसवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी घटना को लेकर पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी निवासी जसवीर ने रविवार देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई स्वरूप जरियाल ने बताया कि मृतक का जिला चिकित्सालय ऊना में पोस्ट मार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, अंब के प्रोबेश्नर डीएसपी सीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
