{"_id":"57dec4884f1c1b4f63a824b3","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-in-bangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के गांव धुंधला में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार निवासी बुढ़वार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विनय कुमार निवासी बुढ़वार अपनी बाइक पर सवार होकर बंगाणा की ओर आ रहा था। धुंधला पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे विनय बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बंगाणा थाना के एसएचओ प्रकाश चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन