{"_id":"588636804f1c1bc37ecf418c","slug":"bike-accident-in-dangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव डंगोली में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (37) निवासी बरनोह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें पहुंची। हादसे के कुछ देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी विजय कुमार रविवार देर सायं बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि डंगोली के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में विजय गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से विजय कुमार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।