{"_id":"57dc34154f1c1b7a31d47b3d","slug":"barnoh-on-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनोह में चोरों ने घर से उड़ाई हजारों की नकदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनोह में चोरों ने घर से उड़ाई हजारों की नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बरनोह में एक बार फिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में घर से चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार के बयान कलमबद्ध किए। जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी शिव ओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी कार्य से ऊना गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान घर में कोई भी नहीं था। जब वह वापस घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर से करीब 7 हजार की नकदी गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि अभी हाल ही में बरनोह में चोरों ने लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी का प्रयास किया था और एक घर से लाखों के गहने भी उड़ाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन