{"_id":"57443bc04f1c1ba22c69093e","slug":"attack-on-brother-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को चाकू से कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को चाकू से कर दिया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 24 May 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मैहतपुर में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों में जबरदस्त खूनी झड़प हो गई। मारपीट के दौरान में एक ने तैश में आकर अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार निवासी मैहतपुर सोमवार रात अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहा था कि इसी दौरान राजेश का भाई उसके कमरे में आ धमका। इस दौरान दोनों में घरेलू विवाद को लेकर बहस छिड़ गई। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि आरोपी ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इससे राजेश लहूलुहान हो गया। चीखो पुकार सुनकर मौके पर घर के सदस्य और आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद राजेश को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पीड़ित राजेश कुमार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन