फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on boy, serious

तेजधार हथियार के वार से युवक लहूलुहान

Fri, 03 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 03 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
attack on boy, serious
हमला

जिला मुख्यालय स्थित सिनेमा हॉल के सामने करीब दर्जन भर युवकों ने एक राहगीर युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वारदात के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान डंगोली निवासी प्रिंस रायजादा के रूप में की गई है। उसे उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डंगोली निवासी युवक प्रिंस रायजादा शुक्रवार को सिनेमा हॉल के पास कहीं जा रहा था। इसी दौरान करीब एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रिंस पर न सिर्फ जमकर लात घूंसे बरसाए, बल्कि उस पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed