फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on boy

पैसे के लेन-देन को लेकर पीटा युवक

Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
attack on boy
हमला

क्षेत्र के संतोषगढ़-सहजोवाल मार्ग पर पैसे के लेन-देन को लेकर दो युवकों में आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पैसे लेने पहुंचे युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पैसे लेने वाले युवक ने उधारी देने वाले युवक पर खूब लात घूंसे बरसाए। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में गंभीर घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कई लोग अवैध तरीके से भारी भरकम ब्याज पर पैसे उधार देकर आयकर विभाग और सरकार को चूना लगा रहे हैं। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ब्याज पर पैसे के लेन-देन को लेकर लोगों में आपसी विवाद हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चित प्रिय चांद निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना ने संतोषगढ़ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहा था कि सुनील कुमार ने पैसे के लेन-देन को लेकर उसका रास्ता रोक-कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में घालय चित प्रिय चांद को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सुनील कुमार निवासी संतोषगढ़ जिला ऊना के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed