फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on Aap workers

पोस्टर लगा रहे आप पदाधिकारियों पर हमला

Tue, 29 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 29 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
attack on Aap workers
Fight - फोटो : Fight

स्थानीय एमसी पार्क के नजदीक नशे में धुत्त कुछ युवकों ने पोस्टर लगा रहे आम आदमी पार्टी के दो पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों आप पदाधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से युवक 5 हजार रुपये की नकदी तथा पोस्टर फाड़ कर मौके से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


आप ने मामले की शिकायत ऊना चौकी में दर्ज करवा दी है। वहीं, शिकायत के बाद दोनों पदाधिकारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आप कार्यकर्ताओं ने मामले की निंदा जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में जिला संयोजक अनूप केसरी ने बताया कि 5 अप्रैल को आप की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर सोमवार रात को पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


एमसी पार्क के पास नशे में धुत्त शरारती तत्वों ने इन पर हमला कर दिया। इसमें हरोली ब्लॉक के संयोजक मलकीत सिंह तथा जिला किसान सेल के संयोजक राज कुमार ठाकुर को चोटें आई हैं। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान शरारतीतत्व राज ठाकुर की जेब से पांच हजार रुपये निकाल कर तथा पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़कर फरार हो गए। यदि शीघ्र मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आप पार्टी सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगी। डीसी यूनुस ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed