{"_id":"5846f1d84f1c1b2434447ee3","slug":"attack-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबं में घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबं में घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
पुलिस थाना अंब के तहत प्रताप नगर में एक महिला ने चार लोगों पर उसके घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक प्रताप नगर निवासी मीना कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 30 नवंबर को रात के करीब पौने एक बजे घर के बाहर लगातार दस मिनट तक बाइक के हॉर्न की आवाजें आती रहीं। हॉर्न की आवाज सुनकर जब वह अपने पति के साथ घर से बाहर आईं तो उनके साथ बेटा भी बाहर आ गया। उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति मुंह ढके हुए था और उसके हाथ में डंडा था। इस दौरान जब वे घर के अंदर जाने लगे तो लगभग चार लोगों ने महिला और उसके बेटे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान व्यक्ति के मुंह का कपड़ा हट गया और महिला ने उसे पहचान लिया। इतने में शोर मचाने पर उनके पड़ोसी वहां आ गए। इनको देखकर उक्त चार लोग वहां से फरार हो गए और धमकी दे गए। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 451, 323, 504 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन