फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ATM broken

शहर के बीचोंबीच तोड़ डाली एटीएम

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ATM broken
सीसीटीवी में कैद अारोपी। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के मेन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को शातिरों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि, शातिरों के हाथ एटीएम में रखे लाखों रुपयों के कैश तक नहीं पहुंच सके हैं। लेकिन, उन्होंने मशीन को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, जिला मुख्यालय पर थाना सदर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है। लगातार लूटपाट और चोरी की वारदातों से ऐसा लग रहा है कि जैसे शातिर चुस्त हैं और पुलिस सुस्त बैठी है। सुबह एटीएम तोड़ने की सूचना मिलते ही एएसपी मदनलाल कौशल ने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मेन बाजार में दुकानदारों की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है, जिसमें दो नकाबपोश शातिरों के चेहरे कैद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 2 बजकर 10 मिनट पर नकाबपोश शातिर मेन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में घुसे। इस दौरान उन्होंने पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया। इसके बाद उन्होंने मशीन को तोड़ डाला, लेकिन वह उसमें रखे कैश को नहीं लूट पाए हैं। किसी के आने की आहट से आरोपी एटीएम को छोड़ कर मौके से भाग खड़े हुए। बाद में सुबह के समय एटीएम से पैसे निकलवाने आए लोगों ने केबिन मशीन को टूटा हुआ पाया और फौरन घटना की जानकारी सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश सहगल को दी। सहगल ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया और एफआईआर दर्ज करवाई। उधर, एएसपी मदन लाल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।       
विज्ञापन

इनसेट      
बिना नंबर के स्कूटर पर आए थे शातिर      
मेन बाजार में ही एक दवा विक्रेता द्वारा दुकान के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में स्कूटर सवार नकाबपोश कैद हो गए हैं। उन्होंने लूट को अंजाम देने के लिए बिना नंबर के स्कूटर का प्रयोग किया है। इससे पुलिस की मुसीबतों में और इजाफा हो गया है। सूत्र बताते हैं कि जिला मुख्यालय में कई चोरी के वाहन घूम रहे, जिसकी शिकायतें मिलने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले भी मैहतपुर और संतोषगढ़ में एटीएम टूट चुके हैं। वारदात में प्रयोग एक गाड़ी का नंबर सीसीटीवी में कैद हुआ, जांच के बाद नंबर किसी स्कूटर का निकला था। सूत्र बताते हैं कि शहर में ऐसी और भी गाड़ियां घूम रही हैं, जिन पर फर्जी नंबर लगे हैं, लेकिन पुलिस उनकी जांच नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इनसेट      
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
मुख्यालय के पास लगातार लूटपाट और चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। शहर के बीचों बीच एटीएम तोड़ने के प्रयास से लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय शहर में कोई गश्त नहीं है। कई बार रात्रि गश्त के लिए संबंधित थाना को सूचित किया जाता है। लेकिन, हर बार अनदेखी की जाती है। जब कभी शिकायतें दी जाएं तो उल्टा उनका समाधान करने की बजाय पुलिस उन्हें डराती है।

इनसेट      
जिले में अब तक टूटे एक दर्जन एटीएम      
जिले में अब तक एक दर्जन एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देकर शातिर लाखों रुपये लूट चुके हैं। जिले के मैहतपुर, संतोषगढ़, पंजावर, घनारी, नंदपुर, गोंदपुर बनेहड़ा और चिंतपूर्णी के शीतला में एटीएम लूट को अंजाम देकर लाखों रुपये उड़ाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed