फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   arrested with one and half kg Gaanja

डेढ़ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल Updated Thu, 21 Jul 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
arrested with one and half kg Gaanja
crime - फोटो : demo pic

जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने टाहलीवाल के साथ लगते गांव बाथड़ी में एक व्यक्ति को डेढ़ किलो गांजा और नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले की मकोमा तहसील के तहत बराहपुर निवासी राम पदार्थ उर्फ टकलू के रूप में की गई है। आरोपी इन दिनों हरोली उपमंडल के तहत ईसपुर में रह रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि उक्त प्रवासी इससे पहले भी चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बाथड़ी में अपनी टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से एक स्कूटर सवार व्यक्ति बाथड़ी की ओर आया लेकिन पुलिस को देख कर आरोपी पीछे मुड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर जाकर उसने स्कूटर को खड़ा कर दिया और खुद स्कूटर की डिग्गी में रखे थैले को लेकर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके थैले में से डेढ़ किलो गांजा और 5260 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि टाहलीवाल में एक प्रवासी को गांजे के साथ दबोचा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed