{"_id":"5794f6114f1c1b4032c4bfe4","slug":"arrest-with-poast","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में पुलिस ने ट्रक चालक को 170 ग्राम चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवित्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ढिलवां कलां फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सदर थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में रविवार दोपहर को पुलिस टीम ने डंगोली में नाका लगाया था।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस ने ऊना से हमीरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस की अचानक कार्रवाई से ट्रक चालक घबरा गया, जिससे पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक चालक की सीट के पास एक लिफाफे में 170 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन