फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   arrest

मुंबई से धरा कबूतरबाजी का आरोपी

Wed, 24 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 24 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
arrest

क्षेत्र के रायपुर मरवाड़ी गांव के महबूब अली व उसके आठ रिश्तेदारों से विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख की ठगी के आरोप में पुलिस से पिछले चार महीनों से आंख मिचौनी का खेल-खेल रहे कबूतरबाज जतिंद्र उमाकांत को आखिर हवालात की हवा खानी पड़ी है। दौलतपुर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह व इलमदीन की टीम ने कबूतर बाजी के आरोपी जतिंद्र उमाकांत को मुंबई के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया जब वह दुबई भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कबूतरबाज को पुलिस ने बुधवार को मुंबई से लाकर अंब कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेजने के निर्देश दिए हैं। गौर रहे कि इससे पहले अक्तूबर 2015 में इसी ठगी के आरोप के चलते जतिंद्र की मां चंद्रप्रभा को भी एएस आई हरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। तब से उसका बेटा एवं मुख्य आरोपी जितेंद्र उमाकांत फरार चल रहे थे। रायपुर मरवाड़ी के महबूब अली व उसके आठ साथियों से विदेश भेजने नाम पर उक्त आरोपियो ने नौ लाख की ठगी की थी। जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी जतिंद्र उमाकांत से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ठगी का शिकार हुए युवकों के पासपोर्ट अभी आरोपियों से बरामद किए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed