{"_id":"577d48844f1c1b93477fa4b2","slug":"arms-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा गामेशाह से हथियार बरामद, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा गामेशाह से हथियार बरामद, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनगढ़ स्थित बाबा गामेशाह डेरा में चल रहे गद्दी विवाद के बीच बुधवार को दो गाड़ियों से हथियार बरामद होने से हड़कंप मच गया। विवाद के कारण पहले ही पूरे क्षेत्र में पुलिस निगरानी रखे हुए है। बुधवार को डेरे में उस समय बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ जब पुलिस ने डेरे के समर्थकों की दो गाड़ियों से तेजधार हथियार बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने 9 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है जो पंजाब के होशियारपुर एवं नवांशहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वनगढ़ स्थित डेरा गामेशाह में दो गुटों के बीच गद्दी को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण पंजाब से भारी संख्या में समर्थन वनगढ़ पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले पर पूरी सतर्कता से नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को डेरा में मौजूद समर्थकों के वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
जांच के दौरान दो गाड़ियों से गंडासे, तलवारें, डंडे सहित अन्य हथियार बरामद किए। तेजधार हथियार रखने के आरोप में जसवीर सिंह, पलविंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरजिंद्र सिंह, सतीश कुमार, मंदीप, अमनदीप व हरप्रीत सभी निवासी पंजाब को हिरासत में लिया है। एएसपी मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों में हथियार बरामद हुए हैं। इस कारण नौ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन