{"_id":"5713c3254f1c1b102e10fc37","slug":"amb-car-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति कार गहरी खाई में गिरी, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति कार गहरी खाई में गिरी, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्कर का परोह में मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार उपमंडल अंब के भंजाल में शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। ज्वार के समीप कांगड़ा जिला की सीमा पर सिक्कर का परोह में दुर्घटना हुई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार में सवार 11 वर्षीय बालक को बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 7 बजे हुई। अंब से नादौन की तरफ जा रही कार ज्वार के निकट सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर लगभग बीस फुट गहरी खड्ड में जा गिरी। एनएच पर जा रहे लोगों ने तुरंत घायलों की सहायता की और उन्हें कार सेे बाहर निकाला।
दुर्घटना में घायल हुई 37 वर्षीय सुनीता पत्नी राकेश कुमार निवासी डियारा बिलासपुर को अंब से ऊना रेफर किया गया है। 24 वर्षीय पंकज पुत्र रामप्रकाश निवासी सरकाघाट मंडी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। 47 वर्षीय राकेश पुत्र मंगतराम निवासी डियारा बिलासपुर तथा 68 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र बलीभद्र निवासी सरकाघाट को ऊना रेफर किया गया था। जिन्हें बाद में वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।