{"_id":"581e15ba4f1c1b8617435b5c","slug":"accused-should-be-uder-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपियों को जल्द पकड़े पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के आरोपियों को जल्द पकड़े पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में मारपीट के अारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन देने से पहले ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात संतोषगढ़ में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष का मामला गर्मा गया है। वारदात में बुरी तरह घायल हुए युवक हरिकिशन के परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढील बरतने के आरोप लगाए हैं। शनिवार को घायल युवक के परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ संतोषगढ़ चौकी में हल्ला बोला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
लोगों का कहना कि वारदात के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की। हरिकिशन की मां व्यासा देवी का कहना था कि उसके बेटे को जिन लोगों ने मिलकर मारा है, वे लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की तो वे सोमवार को डीसी ऊना और एसपी के दरबार दस्तक देंगे। गौरतलब है कि दीपावली की रात दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें हरिकिशन बुरी तरह से घायल हो गया था। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मारपीट मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन