{"_id":"570273fa4f1c1b4b4dc810eb","slug":"accused-on-5-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या का आरोपी रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की हत्या का आरोपी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रम्ब में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घर में आपसी विवाद के चलते शनिवार रात उपमंडल अंब के प्रम्ब में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। मृतका सुदेश कुमारी के पति रमेश चंद ने इस संबंध में अंब पुलिस में बड़े बेटे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा अक्सर पेंशन तथा सेवानिवृत्ति के बाद मिले पैसों को लेकर विवाद करता रहता था। इसी के तहत शनिवार रात को भी उसने कथित रूप से अपनी मां के सिर पर दराट की हत्थी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसने बाद में जिला चिकित्सालय ऊना में दम तोड़ दिया। इस संबंध में अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 8 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन