{"_id":"56fe77f94f1c1b1222f00105","slug":"accident-no-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के कलरूही में एक सीटीयू बस तथा एक ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब ज्वालाजी से चंडीगढ़ रूट की सीटीयू बस बद्दी से माल लेकर श्रीनगर जा रहे एक लदे हुए ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बस तथा ट्रक में सवार लोगों को चोट नहीं आई है। अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि ट्रक चालक अरुण निवासी द्रकाटा देहरा तथा बस चालक सुरेंद्र कुमार निवासी नादौन के बयान लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन