{"_id":"bf3d3ffcc6e5ba250c45893825c780e8","slug":"accident-hindi-news-501","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला मोड के नजदीक बाइक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद चुरुडू अस्पताल से दवाई लेकर तारो देवी अपने पति कमल सिंह निवासी नक्की (ठठल) अपनी बाइक पर घर जा रहे थे कि हाईवे से टकारला लिंक रोड की तरफ मुड़ते ही अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि तारो देवी करीब पांच फीट हवा में उड़कर नीचे पक्की सड़क पर जा गिरी। इसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसी कार सवार दीपक भारद्वाज निवासी अप्पर भंजाल ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को कार में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरुडू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी तारो देवी ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका पति कमल सिंह ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है और मामला दर्जकर कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।