{"_id":"de888b75f5680e151dd1093abf8642ec","slug":"accident-hindi-news-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय की चपेट में आने से दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नील गाय की चपेट में आने से दो जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के तहत तलवाल में सड़क हादासे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सात बजे रोहित निवासी सपौरी एवं विजय कुमार निवासी अंदौरा अपनी बाइक पर तलवाल से अंब की ओर आ रहे थे कि रास्ते में बाइक के आगे अचानक नील गाय आ जाने से बाइक से नियंत्रण होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसमें बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां विजय कुमार की टांग में फैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचार के रेफर कर दिया है। एसएचओ अंब ओम प्रकाश ने बताया कि हादसे के सम्बन्ध में पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन