फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

प्रधान तरसेम की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 21 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 21 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
accident
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के घनारी गांव के निवर्तमान प्रधान तरसेम चंद शर्मा (73) का बुधवार रात्रि पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। तरसेम चंद शर्मा बुधवार सुबह अमृतसर में बैठक में हिस्सा लेने गए थे और फिर शाम को जालंधर में एक विवाह समारोह में शामिल होने रात्रि 8:30 बजे पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल डाला। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जालंधर में शव के पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को घनारी में शाम को उनका दाह संस्कार किया गया। इसमें सैकड़ों की तादाद में गांववासियों ने हिस्सा लेकर उनको अंतिम विदाई दी। तरसेम दत्त शर्मा लगभग 15 वर्षों तक घनारी गांव के प्रधान रहे।
विज्ञापन


वह अपनी मिलनसार और स्पष्टवादी छवि के लिए जाने जाते थे। उन्हें गांव में स्ट्रीट लाइट बनाना, ट्रस्ट के अंतर्गत अत्याधुनिक सराय निर्माण, कम्युनिटी हाल के अतिरिक्त गांव के चहुंमुखी विकास के लिए जाना जाता है। उनके निधन पर भाजपा नेता सुशील कालिया, विजय चौधरी, डॉ. श्याम वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, पवन नंबरदार, तरसेम सिम्मी, अतुल शर्मा, मुकेश चौधरी, विकास विक्की, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश पराशर, विकास पराशर, हरदेव पराशर व रमेश पराशर आदि ने गहरा दु:ख एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed