{"_id":"57828c3c4f1c1b39117f9c19","slug":"accident-case-home-gaurd-died-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटर सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में स्कूटर सवार होमगार्ड की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झलेड़ा में तेजरफ्तार कार की टक्कर की चपेट में आने से स्कूटर सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवदत्त (42) निवासी रायंसरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिवदत्त रविवार सुबह झलेड़ा में ड्यूटी पर तैनात था कि झलेड़ा चौक के पास लगे एटीएम चेक करने के बाद स्कूटर पर जा रहा था। इसी दौरान अंब की ओर से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में बुरी तरह लहूलुहान हुए शिवदत्त को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।