{"_id":"5b8d3d1042c792465f7d03d8","slug":"91535982864-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
BULL ATTACK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)। अंब उपमंडल के लडेर पुल के पास लावारिस सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बांतु राम निवासी ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहलां के रूप में हुई है।
बांतु राम हर साल गुग्गा नवमी के उपलक्ष्य पर गांव-गांव जाकर भिक्षा लेता था। सोमवार सुबह वह भिक्षा लेने लोगों के घर जा रहा था। लडेर पुल के पास बांतु राम को लावारिस सांड ने जानलेवा हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। रास्ते गुजर रहे राहगीर ने बांतु राम को अचेत अवस्था में देखा। इस बात की जानकारी उसके परिजनों दी गई। उसे बडूही के निजी चौधरी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बारे में डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि वृद्ध की पसलियां और फेफडे़ क्षतिग्रसत होने के कारण मौत हुई है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन