फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

Wed, 11 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी
ऊना। डंगोली निवासी दो लोगों ने हंडोला गांव के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मामले के संदर्भ में एसपी दिवाकर शर्मा को शिकायत सौंपी है। डंगोली निवासी नरेश कुमार और सुच्चा सिंह ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हंडोला निवासी व्यक्ति ने साल 2017 में उन्हें विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये लिए। पीड़ितों ने 2.25-2.25 लाख उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। नरेश और सुच्चा सिंह को 5 दिसंबर 2017 को विदेश भेजने के लिए दिल्ली बुला लिया। उसने दोनों को बताया कि 6 दिसंबर को उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। उनके टिकट और पासपोर्ट उन्हें वहीं मिल जाएंगे। 6 दिसंबर को आरोपी उन्हें दिल्ली में मिल गया। लेकिन वह न तो उनके पासपोर्ट लाया और न ही उनके टिकट। बहाने बनाता रहा कि उसका दूसरा साथी पासपोर्ट व टिकट लेकर आने वाला है। इसी तरह पूरी रात बीत गई और सुबह करीब चार बजे नरेश और सुच्चा को दिल्ली के एक होटल में कमरा दिलवा दिया और उन्हें वहां रुकने के लिए कहा। इसी बीच उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। नरेश और सुच्चा ने इसके बाद कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई अता-पता न चला। उसके हंडोला स्थित घर में भी कई बार जाने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उसके परिजनों ने यह कहकर लौटा दिया कि वह यहां नहीं आता और न ही उससे कोई संपर्क है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि शिकायत आई है। थाना सदर को मामला सौंपकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed