फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत

कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत

Mon, 30 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत
car accident - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बरनोह गांव में कार की टक्कर से राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय अशोक कुमार निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर कार हमीरपुर से ऊना की तरफ आ रही थी। बरनोह पहुंचने पर कार ने सड़क किनारे जा रहे अशोक को चपेट में ले लिया। इससे अशोक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अशोक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed