फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   164 कनाल भूमि पर तैयार गेहूं की फसल राख

164 कनाल भूमि पर तैयार गेहूं की फसल राख

Fri, 20 Apr 2018 06:08 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
164 कनाल भूमि पर तैयार गेहूं की फसल राख
164 कनाल भूमि पर तैयार गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

अंब के चक्क में अग्निकांड, पांच परिवारों को 11.80 लाख का नुकसान
ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने से भड़की आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)।
उपमंडल अंब के बेहड़ जस्वां के चक्क गांव में ट्रांसफार्मर की चिंगारियों से आग लग गई। इस आग से 164 कनाल रकबे में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें पांच परिवारों के किसानों ने 11 लाख 80 हजार रुपये के गेहूं और तूड़ी के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों की मेहनत पल भर में ही खेतों में देखते ही देखते ही राख हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर हादसा उस समय हुआ जब तेज हवाओं से तारों में स्पार्किंग और ट्रांस्फार्मर से निकली चिंगारियों से खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख किसानों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग ने कुल 164 कनाल से अधिक भूमि पर उगी फसल को भस्म कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में तरसेम चंद पुत्र मंगतराम की बीस कनाल, कुलदीप कुमार पुत्र राजकुमार, मनोहरलाल, अशोक और अश्विनी की कुल 85 कनाल भूमि पर आग से साढे़ छह लाख रुपये, तरसेम लाल पुत्र मंगतराम और परिवार की 20 कनाल भूमि पर आग से दो लाख रुपये, रामचंद पुत्र गरीब दास की 13 कनाल भूमि पर आग से अस्सी हजार रुपये, नरेंद्र सिंह पुत्र मल्कीयत सिंह की 40 कनाल भूमि पर आग से 2 लाख 20 हजार रुपये और कुलदीप चंद और तेज लाल दोनों पुत्र राम सिंह की छह कनाल भूमि पर आग से 30 हजार रुपये के नुकसान का किसानों ने अनुमान जताया है।
विज्ञापन

डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed