फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो गुटों में मारपीट, दो युवतियां घायल

दो गुटों में मारपीट, दो युवतियां घायल

Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट, दो युवतियां घायल
ऊना। निकटवर्ती गांव नंगड़ा में दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में तेजधार हथियार से हुए हमले से दो युवतियों को गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल युवतियों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाद के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नंगड़ा में वीरवार को दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट में अनीता और मंजू निवासी नंगड़ा गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तेज हथियार के हमले से एक युवती को गले और दूसरी के हाथ पर घाव लगा है। घायल दोनों युवतियों को मेडिकल व उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed