{"_id":"596f98c74f1c1b311e8b45ea","slug":"91500485831-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आई दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आई दो महिलाएं
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। धमांधरी और दियाड़ा में दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान ऊषा (43) निवासी धमांदरी और मधुबाला (25) निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार धमांदरी की रहने वाली ऊषा घर पर करंट की चपेट में आ गई। ऊषा देवी बुधवार को अपने घर में पंखे की नंगी तार को सोकट में लगाने की कोशिश कर रही थी। अचानक उसे करंट लग गया। ऊषा को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे।
इसके अलावा अंब के अंतर्गत गांव दियाड़ा की रहने वाले मधुबाला घर में काम कर रही थी। इसी दौरान कंरट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायल महिलाओं के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।