फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला को जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

महिला को जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत

Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
महिला को जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
ऊना। लमलैहड़ी में मारपीट में घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ने वाले गुरबख्श सिंह की पत्नी सीमा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसपी अनुपम शर्मा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। इसमें आधा दर्जन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने एसपी से अपनी और परिवार की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि गुरबख्श के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार चल रहे श्याम लाल के भाई शमशेर सिंह, उसकी पत्नी, सर्वजीत कौर समेत आरोपियों की पांच रिश्तेदार महिलाएं उन्हें लगातार धमका रही हैं कि वे मुझे और मेरे परिवार को जान से मार देंगे। गौरतलब है कि 23 जून को लमलैहड़ी में गोबर के ढेर को लेकर चचेरे भाइयों में मारपीट हो गई थी। इसमें घायल गुरबख्श सिंह ने रविवार सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घटना के बाद गुरबख्श के परिजनों ने उसके चचेरे भाइयों श्याम लाल, शमशेर सिंह और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट का आरोप जड़ा था। इसके बाद पुलिस ने श्याम लाल और उसकी पत्नी सुरेश देवी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शमशेर सिंह और उसकी पत्नी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। सीमा देवी ने आरोप लगाया कि श्याम लाल और उसकी पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद शमशेर सिंह सहित अन्य पांच महिलाएं उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी अनुपम शर्मा ने एएसपी मदन लाल कौशल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। कहा कि जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed