{"_id":"5c9a57efbdec2214757c50a7","slug":"81553618927-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट टोल बैरियर पर दो गुटों में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगरेट टोल बैरियर पर दो गुटों में झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना )। क्षेत्र के आरटीओ बैरियर पर टोल पर्ची कटवाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। इसी बीच कार का शीश टूट गया। वारदात में दो लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
सोमवार रात चिंतपूर्णी का व्यापारी कार से होशियारपुर से चिंतपूर्णी आ रहा था। व्यवसायी की गाड़ी का नंबर दिल्ली का था, इसलिए टोल टैक्स कर्मियों ने गाड़ी को रोका और टोल टैक्स मांगा। इतने पर व्यवसायी अपने आप को लोकल बोल कर टोल टैक्स कर्मियों से उलझ गया। टोल टैक्स कर्मियों की संख्या ज्यादा होने के कारण फिर उसने मदद के लिए कुछ और लोग बुला लिए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।
व्यवसायी बुधदेव का आरोप है कि टोल टैक्स कर्मियों ने उनकी कार के आगे अचानक से बेरिकेड लगा दिया। इस वजह कार का शीशा टूट गया। वहीं टैक्स कर्मियों के अनुसार व्यवसायी ने नाके पर मारपीट की और नाके का कैबिन तोड़ दिया। गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए है। मेडिकल करवाया जा रहा है। क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।